मुंगेर, अक्टूबर 6 -- Munger News: टेटियाबंबर। स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत ग्राम पंचायत टेटिया में स्वच्छता कर्मियों ने विशेष सफाई अभियान चलाया। इस दौरान घरों के पीछे उग आई घनी जंगली बेल-लताओं और झाड़ियों को काटकर साफ किया गया। पंचायत स्वच्छता पर्यवेक्षक राणा रणवीर पासवान ने बताया कि घरों के आसपास घनी वनस्पति रहने से जलजमाव और मच्छरों के पनपने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए ऐसे स्थानों की नियमित सफाई जरूरी है। लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान की प्रखंड समन्वयक प्रतिमा कुमारी के नेतृत्व में प्रखंड क्षेत्र में सफाई अभियान के साथ जागरूकता रैली, संदेश और प्रतियोगिता सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। अभियान का उद्देश्य लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक कर स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण तैयार करना है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...