मुंगेर, अक्टूबर 24 -- स्नातक सेमेस्टर-4 परीक्षा का पहला दिन Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय की सत्र 2024-28 स्नातक सेमेस्टर-4 की परीक्षा शनिवार से 23 केन्द्रों पर शुरू हुई। परीक्षा के पहले दिन कदाचार के आरोप में छह परीक्षार्थियों को निष्कासित किया गया। वहीं, दोनों पालियों में कुल 13364 परीक्षार्थियों में 13163 उपस्थित रहे, जबकि 201 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। पहले दिन की परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली में एमजेसी के ग्रुप-ए के अंतर्गत वनस्पति विज्ञान, रसायनशास्त्र, वाणिज्य, भूगोल, गणित, भौतिकी और जंतु विज्ञान विषय के पेपर-5 की परीक्षा ली गई। इस पाली में कुल 5450 परीक्षार्थियों में 5365 उपस्थित और 85 अनुपस्थित रहे। वहीं, बीएनएम कॉलेज, बड़हिया परीक्षा केन्द्र पर कदाचार के आरोप में तीन परीक्षार...