मुंगेर, अक्टूबर 14 -- Munger News: युवा दुर्गापूजा की छुट्टी के बाद शुरू होगी रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया समर्थ पोर्टल की तकनीकी खामियां दूर करने में जुटा विश्वविद्यालय

नामांकन के बाद रजिस्ट्रेशन की तैयारी मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय में सत्र 2026-30 स्नातक सेमेस्टर-1 में नामांकन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। विश्वविद्यालय के 53 अंगीभूत, संबद्ध एवं राजकीय डिग्री कॉलेजों में अबतक कुल 33458 विद्यार्थियों ने नामांकन लिया है। नामांकन प्रक्रिया पूरी होने के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन अब विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन की तैयारी में जुट गया है। हालांकि, 17 अक्टूबर से दुर्गापूजा को लेकर विश्वविद्यालय और उसके कॉलेजों में अवकाश शुरू हो जाएगा। ऐसे में अब पूजा की छुट्टी के बाद रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू किए जाने की संभावना है। अंत...