Munger News: स्टेशनों पर चल रहे पुनर्विकास कार्य तेजी से पूर्ण करें: डीआरएम
मुंगेर, अक्टूबर 15 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे के मालदा मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) मनीष कुमार गुप्ता ने गुरुवार को जमालपुर-किऊल रेलखंड का विशेष सैलून से निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रेल पटरियों, सिग्नल प्रणाली, विद्युत व्यवस्था और यात्री सुविधाओं की समीक्षा की। डीआरएम ने कहा कि मालदा से किऊल तक रेलखंड को 130 किलोमीटर प्रतिघंटा की गति के अनुकूल बनाने की दिशा में काम किया जा रहा है। इसके लिए पटरियों की स्थिति और सिग्नल प्रणाली की जांच महत्वपूर्ण है। सभी स्टेशनों की स्थिति की जानकारी लेकर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि यात्री और मालगाड़ियों का परिचालन सुरक्षित तथा समयबद्ध तरीके से सुनिश्चित करना रेलवे की प्राथमिकता है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विभिन्न स्टेशनों पर चल रहे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.