मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को नगर के अंबेडकर चौक के समीप नगर के एक निजी विद्यालय में छुट्टी के बाद छात्रों को घर छोड़ने जा रहे स्कूल के एक मैजिक वाहन में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। गनीमत रहा कि चालक ने समय रहते सतर्क होकर वाहन पर बैठे सभी छात्र को वाहन से सुरक्षित बाहर निकला। इस घटना में किसी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। बुधवार को दिन के 03 बजे विद्यालय की छुट्टी के बाद छात्रों को मैजिक वाहन से उनके घर पहुंचाया जा रहा था। वाहन जब मुख्य बाजार स्थित अंबेडकर चौक और सरकारी बस स्टैंड के समीप पहुंचा। तभी वाहन के इंजन से अचानक धुआं निकलने लगा。

घटनास्थल पर प्रतिक्रियाएँ धुआं उठता देख चालक ने तुरंत वाहन रोक कर सवार छात्र छात्रा को नीचे उतारा। वाहन से धुआं और आग की लपटें उठता देख आसपास अफरा-तफरी मच गई। व...