मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: टेटिया बंबर, एक संवाददाता। मुंगेर जिले के टेटियाबंबर थाना क्षेत्र से दो सगी नाबालिग बहनों के रहस्यमय ढंग से लापता होने से इलाके में हड़कंप मच गया है। परिजनों ने जमुई के लक्ष्मीपुर निवासी एक युवक पर बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। जानकारी के अनुसार दोनों बहनें शुक्रवार की सुबह घर से निकली थीं। परिजनों ने बताया कि एक ने स्कूल और दूसरे ने अस्पताल जाने की बात कहकर टेटियाबंबर गई थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं। खोजबीन के दौरान एक लड़की ने बताया कि एक बहन की बात जमुई के सोनू कुमार से होती थी। शुक्रवार रात करीब 8 बजे वह उससे फोन पर कहा कि वह आरा में है और आनंद विहार-दिल्ली वाली ट्रेन पकड़ने जा रही है। उसने यह भी कहा कि अब वे घर नहीं लौटेंगी। इसके बाद फोन बंद हो गया। इस आधार पर...