मुंगेर, अगस्त 22 -- Munger News: टेटियाबंबर, एक संवाददाता। बीडीओ सह बीईओ निशा राय ने शुक्रवार को प्रखंड के तीन विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय बनगामा यादव टोला, बनगामा पश्चिमी टोला और मध्य विद्यालय खरूई पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्था, बच्चों की उपस्थिति और मध्याह्न भोजन का जायजा लिया। बनगामा पश्चिमी टोला में विद्यालय तक एप्रोच पथ नहीं होने की समस्या पर उन्होंने स्थल निरीक्षण किया। कीचड़ भरे रास्ते से बच्चों को हो रही परेशानी को लेकर बीडीओ ने सड़क निर्माण के लिए जमीन की उपलब्धता की जानकारी ली और कहा कि प्रक्रिया पूरी होते ही सड़क निर्माण शुरू होगा। विद्यालय में कई जगह फर्श टूटा मिला, जिसे फंड मिलने पर ठीक कराने का आश्वासन दिया। बनगामा यादव टोला में बीडीओ ने कक्षा में ब्लैक बोर्ड पर सवाल-जवाब कर बच्चों की पढ़ाई परखी। ...