मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। बीपीएससी की 70वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा में 290वीं रैंक प्राप्त कर डीएसपी पद पर चयनित पारामाउण्ट एकेडमी की पूर्व छात्रा स्नेहा ने सोमवार को विद्यालय की प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों को सफलता का मूल मंत्र बताया। उन्होंने कहा कि, वह अपनी उपलब्धि का बखान करने नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को लक्ष्य के प्रति प्रेरित करने आई हैं ताकि वे भी जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल कर सकें। उन्होंने ने विद्यार्थियों से सोशल मीडिया से दूरी बनाने की अपील करते हुए कहा कि मोबाइल का उपयोग केवल पढ़ाई और आवश्यक संवाद तक ही सीमित रखें। सफलता के लिए 16-18 घंटे पढ़ना जरूरी नहीं, बल्कि प्रतिदिन 8-10 घंटे शांत वातावरण में पूरी एकाग्रता के साथ अध्ययन करना अधिक प्रभावी होता है। यह भी पढ़ें- Success Story: सगाई के ठ...