Munger News: सोतीपुर में गड्ढों के कारण दो ट्रक फंसे, आठ किलोमीटर लंबा जाम
मुंगेर, सितम्बर 10 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर-खड़गपुर मार्ग में सोतीपुर के समीप मंगलवार की देर रात सड़क में बने बड़े-बड़े गड्ढों के कारण दो ट्रक पलटते-पलटते बच गए। दोनों ट्रक सड़क पर ही फंस गए, जिसके कारण बुधवार की सुबह तक आवागमन प्रभावित रहा। सुबह करीब नौ बजे क्रेन की मदद से दोनों ट्रकों को हटाया गया। इसके बाद भी सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगी रही। सड़क जाम का असर बरियारपुर से कलारामपुर और लोहची तक करीब आठ किलोमीटर तक रहा। वहीं, फोरलेन पर भी करीब 10 किलोमीटर तक वाहनों की कतार लगी रही। बड़े वाहनों के फंसने के कारण छोटे वाहनों के परिचालन में भी परेशानी हुई। भीषण गर्मी और सड़क किनारे गंगा का पानी रहने के कारण जाम में फंसे लोगों को दिनभर काफी परेशानी झेलनी पड़ी। जाम में कई स्कूल वाहन भी फंसे रहे। यात्रियों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.