Munger News: सेवा सुनहरा शक्ति केंद्र, सेवा भारत की ओर से योजना कैंप का आयोजन
मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गुरुवार को गोबड्डा पंचायत के घोड़ाखुर गांव में सेवा सुनहरा शक्ति केंद्र, सेवा भारत के माध्यम से योजना कैंप का आयोजन किया गया। कैंप में पशु सखी मास्टर ट्रेनर के सहयोग से ग्रामीणों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ उनका लाभ दिलाने की पहल की गई। सेवा शक्ति केंद्र की ओर से आयोजित कैंप में 68 से अधिक लोगों ने भाग लिया। इस दौरान ग्रामीणों को आयुष्मान कार्ड, जाति प्रमाण-पत्र, आवासीय प्रमाण-पत्र, आय प्रमाण-पत्र, ई-श्रम कार्ड, सुकन्या समृद्धि खाता तथा किसान पंजीकरण जैसी योजनाओं और सेवाओं से जोड़ा गया। इस दौरान ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी गई। यह भी पढ़ें- आभा व लेबर कार्ड 50 श्रमिकों ने कराया निबंधन मास्टर ट्रेनर ऊषा कुमारी एवं सु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.