Munger News: सूर्य मंदिर में श्रद्धापूर्वक मनाई गई आद्रा पूजा
मुंगेर, जुलाई 5 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज नगर पंचायत स्थित सूर्य मंदिर में मंदिर समिति की ओर से शनिवार की शाम आद्रा पूजा श्रद्धा पूर्वक किया गया। । इस मौके पर मंदिर को फूलों से सजाया गया एवं सूर्यदेव की विशेष पूजा की गई। इस अवसर पर भगवान सूर्यदेव को ऋतु फल आम, कटहल, केला, नारियल, खीर, हलुआ, मेवा सहित कई अन्य प्रकार के नैवेद्य का भोग लगाया गया। आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। मौके पर सूर्य मंदिर समिति के उपाध्यक्ष विजय शंकर उपाध्याय, सचिव पप्पू साह लहेरी,राजेश प्रसाद दास, सोनेलाल दास,अधिक साह,राजकुमार बिंद, दिलीप पोद्दार, दुर्गा मंदिर समिति अध्यक्ष डॉ विनय शंकर सिंह एवं शिव पार्वती मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद थे। ----------- यह भी पढ़ें- भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजनजयंत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.