मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।भागलपुर से आनंद विहार जाने वाली ट्रेन नंबर 12367 अप विक्रमशिला एक्सप्रेस का इंजन बुधवार को सुल्तानगंज रेलवे स्टेशन पर अचानक फेल हो गया। अचानक इंजन खराब होने से ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरातफरी की स्थिति बन गई। वहीं रेल प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। करीब ढाई घंटे के विलंब के बाद दूसरे इंजन की मदद से ट्रेन को जमालपुर लाया गया, जहां नया इंजन लगाकर उसे आनंद विहार के लिए रवाना किया गया। जानकारी के अनुसार विक्रमशिला एक्सप्रेस का भागलपुर से निर्धारित प्रस्थान समय 11:55 बजे रवाना हुई थी। ट्रेन दोपहर 12:08 बजे सुल्तानगंज स्टेशन पहुंची। तथा दोपहर 12:13 बजे सुल्तानगंज से खुलने के दौरान ही अचानक ट्रेन के इंजन संख्या 30291 में तकनीकी खराबी आ गई और इंजन ने काम करना बंद कर दिया। इसके बाद ट्र...