मुंगेर, सितम्बर 3 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। मंगलवार की रात से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर की सूरत बदल दी है। बुधवार को दिनभर आसमान में घने बादल छाए रहे और सुबह से शाम तक रुक-रुककर कभी धीमी तो कभी झमाझम बारिश होती रही। पिछले तीन दिनों से जारी बारिश से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है, लेकिन शहर की सड़कों पर जलजमाव और कीचड़ ने परेशानी बढ़ा दी है। बारिश ने शहर में सड़क और जलनिकासी व्यवस्था के दावों की भी पोल खोल दी है। लगातार बारिश के कारण शहर के कई प्रमुख मार्ग और चौक-चौराहे कीचड़ से सराबोर हो गए हैं। राजीव गांधी चौक से पीएनबी चौक, पंडित दीनदयाल चौक से पासरट्ठा पट्टी, आजाद चौक, शास्त्री चौक से बासुदेवपुर माली टोला, शीतला मंदिर चौक से छोटी केलाबाड़ी और कौड़ा मैदान चौक के आसपास सड़क पर जलजमाव के साथ कीचड़ जमा है। इससे पैदल ...