मुंगेर, अगस्त 23 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले के 24वें दिन शनिवार को भी असरगंज कच्ची कांवरिया मार्ग से बाबाधाम जाने वाले कांवरियों की यात्रा जारी रही। संपूर्ण कांवरिया मार्ग दिन-रात कांवरियों द्वारा की जा रही पूजा-पाठ, धूप-दीप, आरती और बोलबम एवं हर-हर महादेव के महामंत्र की गूंज से सुशोभित हो रहा है। जिससे मार्ग के आसपास के गांवों में भी भक्ति की अविरल धारा बह रही है। शनिवार सुबह से धूप और उमस भरी गर्मी के बावजूद कांवरिया बोलबम और हर-हर महादेव की जयकारा लगाते हुए बाबाधाम की ओर बढ़ते रहे। दोपहर एक बजे के बाद हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया और कांवरियों को गर्मी से राहत मिली। यह भी पढ़ें- श्रावणी मेला: चार दिनों से गर्मी और धूप का सितम, फिर भी नहीं थम रहे कांवरियों के कदम बारिश के बीच भी कांवरिये बाबा नग...