मुंगेर, अगस्त 21 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।जमालपुर स्टेडियम में जेएसए की ओर से आयोजित प्रेसीडेंट फुटबॉल कप लीग चैंपियनशिप-2026 का शानदार आगाज गुरुवार को हुआ। उद्घाटन मुकाबले में रामपुर यूनाइटेड क्लब ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 11 स्टार जमालपुर को 4-0 से करारी शिकस्त दी। पूरे मुकाबले में रामपुर यूनाइटेड के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए विपक्षी टीम पर दबाव बनाए रखा। मैच के शुरुआती दौर से ही रामपुर यूनाइटेड के खिलाड़ी आक्रामक नजर आए। टीम की ओर से जर्सी नंबर 10 सुनील कुमार ने मैच के 18वें मिनट में बेहतरीन गोल दागकर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भी रामपुर यूनाइटेड ने दबाव बनाए रखा और जल्द ही दूसरा गोल कर बढ़त मजबूत कर ली। जर्सी नंबर 9 अमन ने 21वें मिनट में तीसरा गोल दागकर टीम को मजबूत स्थिति में प...