मुंगेर, अगस्त 8 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। पोलो मैदान में नवनिर्मित टर्फ मैदान पर गुरुवार को मुंगेर जिला फुटबॉल संघ के तत्वावधान में एवं जिला प्रशासन के सौजन्य से आयोजित तीन दिवसीय मुंगेर जिला डे-नाइट टर्फ फुटबॉल चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल में सुजावलपुर की टीम ने एनसी बरदह को 2-0 से हराकर खिताब अपने नाम किया। मैच शुरू होने से पहले डीएम निखिल धनराज ने मैदान पहुंचकर दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया और उनका उत्साह बढ़ाया। शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया। सुजावलपुर के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और छोटे-छोटे पास के सहारे खेल पर पकड़ बनाई। यह भी पढ़ें- Munger News: ट्राई ब्रेकर में करैली को हरा सराधी बना चैंपियन पहले हाफ में सुजावलपुर ने एक गोल कर 1-0 की बढ़त हासिल की। मध्यांतर के बाद गो...