मुंगेर, जुलाई 17 -- Munger News: टेटियाबंबर,एक संवाददाता। सीएससी दिवस पर गुरुवार को टेटियाबंबर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कॉमन सर्विस सेंटर में पौधरोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य डिजिटल इंडिया के साथ पर्यावरण संरक्षण और ग्रामीणों को सीएससी सेवाओं की जानकारी देना था। अंचलाधिकारी अर्चना कुमारी, राजस्व पदाधिकारी विकास कुमार, वीएलई ललन कुमार और कर्मियों ने पौधे लगाए। अंचलाधिकारी ने कहा कि, पर्यावरण बचाना सबकी जिम्मेदारी है। कार्यक्रम में लोगों को सीएससी की बैंकिंग, शिक्षा, स्वास्थ्य और सरकारी योजनाओं की डिजिटल सेवाओं के बारे में बताया गया। अधिकारियों ने अधिक पौधे लगाने और डिजिटल सेवाएं अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करने की अपील की。 यह भी पढ़ें- सिमलगैर में धूमधाम से मनाया गया सीएससी दिवसचोरी की गई स्कार्पियो मुजफ्फरपुर से बर...