मुंगेर, जुलाई 15 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। बुधवार को बिहार के मुख्यमंत्री एवं तारापुर विधायक सम्राट चौधरी की धर्मपत्नी ममता चौधरी हवेली खड़गपुर पहुंची। जहां उनका एनडीए कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवियों ने उनका गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। नगर के पुरानी चौक स्थित केशरवानी ठाकुरबाड़ी में आयोजित संवाद कार्यक्रम में वे एनडीए के पदाधिकारियों, मातृशक्ति एवं कार्यकर्ताओं के साथ समाजसेवियों से मुलाकात कर संवाद किया। नगर भाजपा अध्यक्ष शिव शंकर चौधरी की अध्यक्षता और तारापुर विधानसभा संयोजक शंभू केशरी के संचालन में आयोजित कार्यक्रम में समाजसेवी, एनडीए कार्यकर्ताओं ने बुके और अंग वस्त्रम भेंटकर ममता चौधरी समेत डीएम निखिल धनराज, एसपी इमरान मसूद, एसडीएम राजीव रोशन, एसडीपीओ अनिल कुमार को भी सम्मानित किया। वहीं महिला और पुरुष फरियादियों ...