मुंगेर, जुलाई 12 -- Munger News: असरगंज, निज संवाददाता। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज में राज्य स्वास्थ्य समिति बिहार के सौजन्य से अनिकरा फाउंडेशन लोक निजी साझेदारी पहल द्वारा नि:शुल्क डिजिटल एक्स-रे का शुभारंभ शनिवार को सिविल सर्जन डॉ. राजू ने किया। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम प्रबंधक मोहम्मद फैजान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रवेज अख्तर, प्रधान लिपिक शैलेश कुमार सिंह, स्वास्थ्य प्रबंधक रवि कुमार, बीसीएम नीतू कुमारी, प्रखंड लेखा प्रबंधक बबलू कुमार, भाजपा नेत्री रंभा कुमारी, उप मुखिया सदानंद सिंह आदि मौजूद थे। सिविल सर्जन डॉ. राजू ने कहा कि, अब असरगंज सीएचसी में नि:शुल्क डिजिटल एक्स-रे की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मरीजों को अब एक्स-रे के लिए अन्य जगह नहीं जाना पड़ेगा। इससे समय और पैसे दोनों की बचत होगी। यह एक्स-रे केंद्र अनिकरा फाउंड...