मुंगेर, अगस्त 24 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। सिंह नक्षत्र के पहले इतवार पर स्नान एवं पूजा के लिए गंगा घाटों पर महिलाओं की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाओं ने दोपहर बाद गंगा स्नानकर घाटों पर नवैद्य लगाकर भगवान सूर्य की पूजाकर संतान के दीर्घायु होने एवं परिवार के सुख-समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- गंगा घाटों पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, सिंह नक्षत्र रविवार व्रत को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाबमहिलाओं की तैयारी सिंह नक्षत्र के इतवार पर उपवास में रहकर महिलाएं दोपहर 12 बजे के बाद से ही गंगा घाटों पर पहंचने लगी। बबुआ घाट, कष्टहरणी, सोझी घाट पर स्नान एवं पूजा के महिलाओं की भीड़ लगी रही। सबसे अधिक भीड़ बबुआ घाट पर रही। ग्रामीण क्षेत्र से भी स्नान एवं पूजा के लिए महिलाएं आई थी। महिलाओं ने दो बजे के बाद गंगा स्नानकर घाट की सीढ़ीयों पर धूप-दीप ज...