मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। सोमवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के झील पथ स्थित बंगाली टोला के समीप पोखर से सड़ी-गली अवस्था में अज्ञात युवक के शव की पहचान कर ली गई है। परिजन ने मृतक के टीशर्ट से उसकी पहचान की। मृतक नगर परिषद क्षेत्र के गांधी पुल के समीप सिटी प्राइड स्कूल के सामने रहने वाले रानू गोस्वामी के रूप में की गई है। रानू पिछले कई दिनों से लापता था। परिजनों ने उसकी आसपास और रिश्तेदार के घर काफी खोजबीन की लेकिन इसका कहीं कोई पता नहीं चला। जिसके बाद सोमवार को झील पथ बनवर्षा बंगाली टोला स्थित पोखर से सड़ी गली अवस्था मे शव बरामद किया गया। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी। घटना की सूचना के बाद हवेली खड़गपुर पुलिस और एफएसएल की टीम भी मौके पर पहुंची और अज्ञात शव के शिनाख्त से जुड़े पहलुओं की जांच में...