Munger News: सावन से पहले मुख्य मार्ग पर कई स्ट्रीट लाइटें खराब
मुंगेर, जुलाई 26 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। पवित्र सावन माह शुरू होने में अब तीन दिन शेष हैं। लेकिन नगर परिषद क्षेत्र में मुख्य मार्ग की खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें प्रशासनिक लापरवाही की कहानी बयां कर रही हैं। नगर के एनएच-333 स्थित तारापुर मोड़ से अंबेडकर चौक तक लगी अधिकांश एलईडी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई दिनों से बंद हैं, जिससे रात होते ही पूरे मार्ग पर अंधेरा छा जाता है। श्रावणी मेले के दौरान इस मुख्य मार्ग से प्रतिदिन बिहार, झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, यूपी, एमपी समेत अन्य राज्य और विभिन्न जिलों के सैकड़ों कांवरियों वाहनों का आवागमन होता है। बावजूद इसके नगर परिषद प्रशासन की ओर से खराब लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अंधेरे के कारण सड़क दुर्घटना की आशंका बढ़ गई है, वहीं असामाजिक तत्वों की गतिविधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.