मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। सावन माह में श्रद्धालुओं एवं आमलोगों के लिए यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से नगर प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। शुक्रवार को नगर प्रशासन ने तारापुर पुलिस पदाधिकारी अनिल सिंह,मो. इरफान एवं जवानों के सहयोग से तारापुर-देवघर एसएच-22 पर शहीद चौक से तेलडीहा गली मोड़ तक सड़क के दोनों किनारों पर अस्थायी रूप से फल-सब्जी एवं अन्य दुकानें लगाकर किए गए अतिक्रमण को हटाया। यह भी पढ़ें- Munger News: सावन से पहले चला अतिक्रमण हटाओ अभियान, कांवरियों की सुविधा के लिए सड़कें कराई गईं खालीअतिक्रमण हटाओ अभियान अतिक्रमण हटाओ अभियान का नेतृत्व कर रहीं स्वच्छता पदाधिकारी कोमल कुमारी ने बताया कि नगर प्रशासन द्वारा पिछले कई दिनों से माइकिंग कर लोगों से सड़क के दोनों किनारों से अतिक्रमण हटान...