Munger News: सारोबाग एलेवन ने वर्कशॉप एलवेन को 4-1 से हराया
मुंगेर, अगस्त 26 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। पूर्व रेलवे जमालपुर स्पोर्ट्स एसोसिएशन (जेएसए) की ओर से स्थानीय जेएसए मैदान में चल रहे दस दिवसीय जेएसए फुटबॉल लीग में मंगलवार को सारोबाग एलेवन और वर्कशॉप एलेवन के बीच रोमांचक मुकाबला हुआ। शानदार तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए सारोबाग ने वर्कशॉप को 4-1 से पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया। मैच की शुरुआत से ही सारोबाग के खिलाड़ियों ने आक्रामक रुख अपनाते हुए वर्कशॉप पर दबाव बनाए रखा। टीम को पहली सफलता 31वें मिनट में मिली। जर्सी नंबर 17 सुमन कुमार ने शानदार गोल कर सारोबाग को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद जर्सी नंबर 9 आनंद कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 35वें और 48वें मिनट में लगातार दो गोल दागे। वहीं जर्सी नंबर 5 सत्यम भारती ने 40वें मिनट में गोल कर सारोबाग की बढ़त 4-0 कर दी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.