Munger News: साइबर दिवस पर रेल थाना का जागरूकता अभियान, यात्रियों को दिए डिजिटल सुरक्षा के गुर
मुंगेर, जुलाई 21 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। साइबर दिवस के अवसर पर मंगलवार को रेल थाना जमालपुर की ओर से रेलवे स्टेशन परिसर में विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के माध्यम से यात्रियों को बढ़ते साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताते हुए डिजिटल लेनदेन के दौरान सतर्क रहने का संदेश दिया गया। तथा कहा कि थोड़ी-सी लापरवाही लोगों को आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है, इसलिए जागरूकता ही साइबर अपराध से बचाव का सबसे प्रभावी हथियार है। मौके पर एसएचओ स्वराज कुमार ने कहा कि स्वयं की सतर्कता ही अपराधियों की असफलता और आपकी सुरक्षा का सबसे बड़ा मंत्र है।उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेकर ठगी कर रहे हैं, इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक और सतर्क रहना आवश्यक है। यह भी पढ़ें- साइबर ठगों के जाल से बचने के लिए रहें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.