मुंगेर, अगस्त 18 -- Munger News: तारापुर,निज संवाददाता। तारापुर थाना क्षेत्र के प्यारपुर गांव में सोमवार अहले सुबह करीब चार बजे घर के आगे झाड़ू लगा रही 50 वर्षीय महिला को सांप ने डंस लिया। आनन-फानन में परिजन व आसपास के लोगों की मदद से महिला को इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल तारापुर ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मृतका प्यारपुर गांव निवासी सिंघेश्वर सिंह की पत्नी माला देवी थी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतका अपने पीछे पति, दो पुत्र और दो पुत्रियों को छोड़ गई हैं। दोनों पुत्र नौकरी के सिलसिले में बाहर रहते हैं, जबकि दोनों पुत्रियों की शादी हो चुकी है। छोटा पुत्र अभी कुंवारा है। परिषद सदस्य प्रतिनिधि सह राजद नेता जितेंद्र सिंह कुशवाहा ने बताया कि सोमवार को नागपंचमी के कारण गांव में उत्सव का माहौल था। इसी बीच ...