मुंगेर, अगस्त 13 -- Munger News: तारापुर, निज संवाददाता। लखनपुर में सार्वजनिक नाले पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ गुरुवार को प्रशासन ने सख्त कार्रवाई की। सीओ संतोष कुमार के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के दौरान पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीन से अवैध निर्माण ध्वस्त कर नाले को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। ग्रामीणों द्वारा दिए गए आवेदन के आधार पर सीओ ने मामले की जांच कर संबंधित लोगों को अतिक्रमण हटाने का नोटिस जारी किया था। निर्धारित अवधि के भीतर कुछ लोगों ने स्वयं कब्जा हटा लिया, लेकिन कई लोगों ने नाले की सरकारी जमीन पर किए गए अतिक्रमण को नहीं हटाया। इसके बाद प्रशासन ने कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। अभियान के दौरान राजू आलम, फजल, शोएब, महबूब आलम तथा तोहिद मंसूरी द्वारा किए गए निर्माण को जेसीबी से हटाया गया। कार्रवाई के समय ...