मुंगेर, अगस्त 20 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। संत शिरोमणि श्री गुरु संत रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर मुंगेर जिले में सामाजिक समरसता और जनकल्याण की नई बयार बहने लगी है। अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में संचालित समरसता संकल्प अभियान के तहत बुधवार को मुंगेर में एक भव्य कलश यात्रा की शुरुआत की गई। ​समाहरणालय परिसर से जिलाधिकारी निखिल धनराज एवं पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया। सामाजिक सौहार्द, जनभागीदारी और वंचित समुदायों को कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के उद्देश्य से आयोजित यह अभियान जिले में 20 अगस्त तक चलेगा। यह भी पढ़ें- समरसता संकल्प अभियान के तहत प्रखंडों में निकली कलश यात्राविकास मित्रों ने संभाली कमान महादलित टोलों तक पहुंचेगा संदे...