मुंगेर, नवम्बर 18 -- Munger News: मुंगेर, निज प्रतिनिधि। किसानों को प्रोत्साहित करने और उनकी उन्नत कृषि उपज को पहचान दिलाने के उद्देश्य से 19 एवं 20 नवंबर को बाजार समिति प्रांगण, सफियाबाद में दो दिवसीय किसान मेला-सह-कृषि प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। जिला पदाधिकारी के आदेश पर कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा), मुंगेर की ओर से आयोजित इस मेले में जिले के किसान अपनी उत्पादित सब्जियों, फलों, मशरूम और मौसमी फूलों के पौधों का प्रदर्शन कर सकेंगे। प्रदर्शनी में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले किसानों को नकद पुरस्कार और प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। कृषि प्रदर्शनी को चार प्रमुख वर्गों में बांटा गया है। प्रत्येक वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले किसान को एक हजार रुपये, द्वितीय स्थान पाने वाले को 750 रुपये और तृतीय स्थान प्राप्त करने...