Munger News: सदर प्रखंड में निकली तिरंगा यात्रा,देश की एकता और अखंडता बनाए रखना का लिया संकल्प
मुंगेर, अगस्त 15 -- Munger News: मुंगेर , निज प्रतिनिधि। हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को सदर प्रखंड कार्यालय की ओर से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। देशभक्ति के जज्बे और हाथों में लहराते तिरंगे के बीच कटरिया से शुरू हुई यात्रा करीब डेढ़ किलोमीटर का सफर तय कर सदर प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने उत्साहपूर्वक इसमें भाग लिया। तिरंगा यात्रा का संचालन सदर प्रखंड प्रमुख नरेश कुमार, पूर्व जिला पार्षद कृष्ण मुरारी तथा प्रखंड बीस सूत्री कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति के उपाध्यक्ष सुजीत मंडल ने किया। इस दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयघोष से वातावरण गूंजता रहा। यात्रा में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी सहित प्रखंड के विभिन्न विभागों के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.