Munger News: सदर अस्पताल: जांच के लिए पर्ची की फोटो कॉपी बनी जी का जंजाल, मरीज हो रहे परेशान
मुंगेर, अक्टूबर 15 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। सदर अस्पताल में इलाज कराने पहुंच रहे मरीजों के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं से ज्यादा अस्पताल की कागजी प्रक्रिया मुसीबत का कारण बन रही है। अस्पताल आने वाले मरीजों को पहले तो लंबी कतार में लगकर रजिस्ट्रेशन पर्ची कटवानी पड़ती है। इसके बाद जब वे ईसीजी, एक्स-रे या ब्लड टेस्ट जैसी जरूरी जांच कराने पहुंचते हैं, तो उनसे पर्ची की फोटो कॉपी मांगी जाती है। अस्पताल परिसर में फोटो कॉपी की सुविधा न होने के कारण मरीजों को धूप और बीमारी की हालत में मुख्य सड़क की दुकानों तक जाना पड़ता है।
मरीजों को फोटो कॉपी के लिए बाहर जाना पड़ता है केस स्टडी-1 इलाज कराने पहुंचे 60 वर्षीय बुजुर्ग रामेश्वर सिंह बताते हैं कि, भीषण कमर दर्द के कारण चलना भी मुश्किल था। डॉक्टर ने एक्स-रे लिखा, तो लैब वाले ने पर्ची की फोटो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.