मुंगेर, जुलाई 2 -- Munger News: असरगंज,निसं.। असरगंज-सुल्तानगंज मुख्य मार्ग पर लदौआ मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। परिजन ने जख्मी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र असरगंज लाया। जख्मी की पहचान बाथ थाना क्षेत्र अंतर्गत देवधा गांव के 25 वर्षीय हरिहर कुमार के रूप में हुई है। जख्मी ने बताया कि,बाइक का चक्का गड्ढा में चले जाने के कारण संतुलन खो दिया। -------

फरार वारंटियों की गिरफ्तारी दो फरार वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल टेटिया बंबर,एसं.। टेटियाबंबर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार केहरी ने बताया कि, गिरफ्तार वारंटियों में एक बंबर गांव निवासी नंदकिशोर बिंद और दूसरा बरसंडा गांव निवासी जयराम कुमार है...