मुंगेर, जुलाई 18 -- Munger News: धरहरा, एक संवाददाता। धरहरा प्रखंड कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर आशीष कुमार सिन्हा सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना धरहरा-जमालपुर मार्ग पर फुल्का गांव के पास हुई। जानकारी के अनुसार, आशीष कुमार सिन्हा बाइक से धरहरा से जमालपुर जा रहे थे। इसी दौरान फुल्का के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आईं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल प्रखंड कर्मी को तत्काल इलाज के लिए सदर अस्पताल, मुंगेर ले जाया गया। चिकित्सकों की देखरेख में उनका उपचार जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...