मुंगेर, सितम्बर 7 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।पूरबसराय थाना क्षेत्र स्थित गौशाला के समीप रविवार को बस पकड़ने के दौरान अफरातफरी में एक दर्दनाक हादसा हो गया। चलती बस पर चढ़ने की आपाधापी और यात्रियों के बीच हुई धक्का-मुक्की में एक युवक अपना संतुलन खोकर सड़क पर गिर पड़ा। इसी दौरान तेज रफ्तार बस का पिछला पहिया उसके दोनों पैरों को कुचलता हुआ निकल गया। हादसे के बाद चालक मौके से बस लेकर फरार हो गया। ​घायल युवक की पहचान हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के गोवड्डा गांव निवासी रघुवीर शरण राय के पुत्र मोहित आनंद के रूप में हुई है। घटना के संबंध में पीड़ित मोहित ने बताया कि वह मुंगेर मंडल कारा में बंद अपने एक रिश्तेदार से मुलाकात करने आया था। जेल में मुलाकात के बाद वह घर लौटने के लिए गौशाला के समीप एक निजी बस में चढ़ रहा था। तभी यात्रियों में धक्...