Munger News: सड़क सुरक्षा: मुंगेर में अब हर सीमा पर होगी सख्त नाकाबंदी, नियमों को तोड़ा तो खैर नहीं
मुंगेर, सितम्बर 30 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। आगामी पर्व-त्योहारों के मद्देनजर जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम कसने और यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए प्रशासन ने पूरी तरह कमर कस ली है। मंगलवार को समाहरणालय में आयोजित जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निखिल धनराज ने अधिकारियों को सख्त हिदायत देते हुए जिले के सभी सीमावर्ती इलाकों में नाकाबंदी कर सघन जांच अभियान चलाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अब किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी। उन्होंने जिला परिवहन पदाधिकारी सुरेंद्र कुमार अलबेला को निर्देश दिया कि बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, ओवरलोडिंग और बिना वैध कागजात के वाहन चलाने वालों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। त्योहारों के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.