मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: बरियारपुर, निज संवाददाता। बरियारपुर प्रखंड, अंचल कार्यालय एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जाने वाली सड़क पर कई महीनों से पुलिस द्वारा जब्त एक ट्रक खड़ा रहने के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा है। ट्रक सड़क के बड़े हिस्से पर खड़ा रहने से मार्ग संकरा हो गया है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ट्रक के बगल में बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसमें बारिश के दौरान जलजमाव और कीचड़ होने से स्थिति और गंभीर हो जाती है। इस कारण दोपहिया, चारपहिया और बड़े वाहनों के आवागमन में कठिनाई होती है। इसी मार्ग से प्रतिदिन प्रखंड कार्यालय, अंचल कार्यालय, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा अन्य सरकारी कार्यालयों के लिए लोगों और प्रशासनिक वाहनों का आवागमन होता है। स्थानीय निवासी महेश कुमार, प्रमोद कुमार और मन...