Munger News: सठबिग्घी, लक्ष्मणटोला और मंझगांय पथ पर बाढ़ का पानी, लोगों की बढ़ी मुश्किलें
मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता। गंगा के जलस्तर में लगातार बढ़ोत्तरी के बाद प्रखंड के चार पंचायतों के दर्जन भर गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। तेलियाडीह, नाकी, बहिरा और अग्रहण पंचायत के गांवों में बाढ़ का पानी फैलने लगा है। जिससे आमजनों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सठबिग्घी और कृष्णा नगर के कुछ घरों में बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। जिससे प्रभावित परिवारों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। धीरे धीरे जलस्तर बढ़ने से गांव के लोग सुरक्षित जगह की तलाश में जुट गए है। साथ ही पशुपालकों के सामने भी पशुओं के चारे का संकट उत्पन्न हो गया है। जलस्तर बढ़ने से सठबिग्घी लक्ष्मणटोला और मंझगांय पथ पर बाढ़ का पानी आने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी आ रही है। यह भी पढ़ें- Chapra News: नदियों के उफान से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.