मुंगेर, जुलाई 22 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। ऐतिहासिक श्री कृष्ण सेवा सदन प्रमंडलीय पुस्तकालय का जल्द ही कायाकल्प होने जा रहा है। बुधवार को प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा की अध्यक्षता में पुस्तकालय प्रबंधकारिणी समिति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में आयुक्त ने भवन मरम्मत, विद्युत वायरिंग के नवीनीकरण, समरसेबल, प्लंबिंग और फर्नीचर दुरुस्त करने के निर्देश दिए। साथ ही परिसर की नियमित साफ-सफाई, सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, कीटनाशक छिड़काव व शेड निर्माण पर विशेष जोर दिया गया। आयुक्त ने क्षेत्रीय शिक्षा उपनिदेशक को जीर्णोद्धार के लिए भवन निर्माण विभाग से समन्वय कर प्राक्कलन तैयार कराने और रिक्त पदों पर बहाली के लिये प्रस्ताव भेजने को कहा। यह भी पढ़ें- Munger News: मुंगेर के मास्टर प्लान को गति: एक हफ्ते में दें आंकड़े, फिर तय ह...