मुंगेर, नवम्बर 22 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता।​मुंगेर पुल के नीचे रविवार दोपहर एक सड़क हादसे में बस और मार्शल गाड़ी के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। इस भीषण दुर्घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और यात्रियों के बीच अफरा-तफरी का माहौल उत्पन्न हो गया। हादसे में कई यात्रियों को ममूली चोट आई। अस्पताल में उपचाराधीन एक घायल महिला यात्री ने हादसे की आपबीती साझा करते हुए बताया कि यह दुर्घटना दोपहर करीब तीन बजे हुई। वे सभी बेगूसराय के बखरी की ओर से लौट रहे थे, तभी रास्ते में मुंगेर पुल के नीचे एक मार्शल गाड़ी ने उनकी बस में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि बस में सवार यात्रियों को संभलने का मौका तक नहीं मिल सका।

घायलों की जानकारी और जांच ​ महिला ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में करीब 5 लोगों के घायल होने की आशंका जताई ...