Munger News: श्री कृष्ण जन्माष्टमी-भाद्र पूर्णिमा पर पूर्व रेलवे चलाएगा तीन जोड़ी स्पेशल ट्रेनें
मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। जन्माष्टमी एवं भाद्र पूर्णिमा के दौरान यात्रियों की संभावित अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए पूर्व रेलवे ने जमालपुर, देवघर, गोड्डा और सुल्तानगंज के बीच तीन स्पेशल ट्रेनों के परिचालन का निर्णय लिया है। इससे बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं सहित अन्य यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है। सभी स्पेशल ट्रेनें मार्ग में पड़ने वाले सभी स्टेशनों पर रुकेंगी। यह जानकारी पूर्व रेलवे मालदा मंडल के डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने दी है। उन्होंने बताया कि जमालपुर-देवघर के लिए ट्रेन संख्या 03442 जमालपुर-देवघर पैसेंजर स्पेशल 6 से 27 सितंबर तक प्रत्येक रविवार चार फेरे लगाएगी। यह जमालपुर से सुबह 5:10 बजे खुलेगी और सुबह 10:10 बजे देवघर पहुंचेगी।वापसी यह भी पढ़ें- पर्व पर रेल यात्रियों को बड़ी राहत, द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.