मुंगेर, अक्टूबर 21 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की 139वीं जयंती पर बुधवार को श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय में समारोह आयोजित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भारत और बिहार सरकार से उन्हें भारत रत्न से सम्मानित करने की मांग की गई। समारोह में श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने श्री बाबू की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। ट्रस्ट के सचिव प्रो. प्रभात कुमार, एडीएम सुमन कुमार, डीआरडीए निदेशक अंजनी कुमार, निदेशक अमरेश कुमार, प्रो. सुधीर कुमार, सहित शहर के कई गणमान्य लोगों ने भी पुष्पांजलि अर्पित की। डॉ. सहजानंद प्रसाद सिंह ने कहा कि श्रीकृष्ण सिंह आधुनिक बिहार के निर्माण में दूरदर्शी सोच, अद्भुत प्रतिभा और प्रशासनिक कुशलता के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- Gaya News: वजीरग...