मुंगेर, अक्टूबर 17 -- धनकुंडा के समीप टाटा इंडिका में आग Munger News: संग्रामपुर,एसं.। संग्रामपुर-तारापुर मुख्य मार्ग पर धनकुंडा के समीप एक टाटा इंडिका गाड़ी में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। बताया जाता है कि यह टाटा इंडिका नवगाई गांव निवासी रंजीत सिंह की थी। इस घटना में वाहन चालक सह मालिक बाल-बाल बच गया। सूचना मिलते ही संग्रामपुर थाना में कार्यरत अग्निक अमित रंजन, अग्निक अविनाश आनंद और अग्निक चालक पवन कुमार मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तबतक टाटा इंडिका पूरी तरह जलकर कबाड़ में तब्दील हो चुकी थी। ----------

जमीन विवाद में मारपीट जमीन विवाद में मारपीट, पिता-पुत्र का सिर फटा संग्रामपुर,एसं.। संग्रामपुर थानाक्षेत्र के ददरीजाला गांव में जमीन विवाद को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित अरुण कुमार शाह न...