मुंगेर, सितम्बर 6 -- Munger News: मुंगेर, एक संवाददाता। शिक्षाविद एवं पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट संवाद कक्ष में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट, समर्पित एवं प्रेरणादायक कार्य करने वाले जिले के विभिन्न विद्यालयों के 14 शिक्षकों को आनंददायी शिक्षण, बेहतर विद्यालय प्रबंधन, विज्ञान, गणित, सामाजिक विज्ञान, शारीरिक एवं स्वास्थ्य शिक्षा तथा एफएलएन सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य के लिए सम्मानित किया गया। समारोह का आयोजन जिला शिक्षा पदाधिकारी कुणाल गौरव के नेतृत्व में किया गया। इस मौके पर डीएम निखिल धनराज, एसपी सैयद इमरान मसूद, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी एवं शिक्षक मौजूद रहे। सम्मानित होने वाले शिक्षक: सम्मानित शिक्षकों में मनोज ...