मुंगेर, सितम्बर 2 -- Munger News: टेटियाबंबर,एसं.। शिक्षक दिवस के अवसर पर टेटियाबंबर प्रखंड में उत्कृष्ट एवं समर्पित शिक्षकों के सम्मान में विशेष समारोह का आयोजन किया जाएगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय की ओर से यह कार्यक्रम 2 सितंबर को प्रखंड संसाधन केंद्र, टेटिया बंबर में आयोजित होगा। समारोह में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। बीडीओ सह बीईओ निशा राय ने बताया कि शिक्षक राष्ट्र और समाज के भविष्य के निर्माता होते हैं। विद्यार्थियों के व्यक्तित्व निर्माण, शिक्षा के प्रसार और उन्हें सही दिशा देने में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। शिक्षक केवल किताबी ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन में आगे बढ़ने के लिए सही मार्गदर्शन भी प्रदान करते हैं। यह भी पढ़ें- जमुई: शिक्षक दिवस पर सम्मानित होंगे...