मुंगेर, सितम्बर 4 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि। आदर्श थाना जमालपुर क्षेत्र के बड़ी केशोपुर में एक 18 वर्षीय युवती को शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर भगा ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन ने जमालपुर थाना में लिखित शिकायत दी है। आवेदन के अनुसार 2 सितंबर की सुबह करीब 11:19 बजे उनकी पुत्री बिना बताए घर से चली गयी। काफी खोजबीन के बाद जानकारी मिली कि वह तिवारी टोला निवासी संजय साह का पुत्र अभिषेक साह के साथ गयी है। जब अभिषेक साह के मोबाइल नंबर पर संपर्क किया, तो अभिषेक ने फोन पर कहा कि उसने शादी कर ली है और इसके बाद मोबाइल बंद कर लिया। पीड़ित पिता ने पुलिस से पुत्री की बरामदगी तथा पूरे मामले की जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। इधर, एसएचओ पंकज कुमार पासवान ने बताया कि पीड़ित पिता के आवेदन पर थाने में केस दर्ज कर ली...