मुंगेर, सितम्बर 13 -- Munger News: ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद मुंगेर के कासिम बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत बेटवन बाजार में शुक्रवार की देर रात शराब की महफिल में जमकर बवाल हुआ। एक निजी (बैंकआईसीआईसीआई बैंक) के कर्मियों ने नशे में धुत होकर सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी दोनाली बंदूक से अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। रिहायशी इलाके में अचानक गोली चलने की आवाज से आसपास के लोग सहम गए और पूरे मोहल्ले में दहशत फैल गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर तुरंत हरकत में आई कासिम बाजार थाना पुलिस ने मौके पर घेराबंदी कर छापेमारी की और बैंक के चार कर्मियों समेत कुल पांच आरोपियों को रंगेहाथ धर दबोचा। पुलिस ने मौके से सुरक्षा गार्ड की दोनाली बंदूक और छह इस्तेमाल किए गए खोखे जब्त किए हैं。

छुट्टी के दिन जमाई महफिल, खिड़की से चलाई बंदूकः पुलिस ...