Munger News: शराब के नशे में दो युवक गिरफ्तार
मुंगेर, अक्टूबर 25 -- Munger News: हवेली खड़गपुर, एक संवाददाता।रविवार को हवेली खड़गपुर थाना क्षेत्र के नगर के अलग-अलग इलाकों में शराब के नशे में धुत होकर घर में हंगामा कर रहे दो युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उपरोक्त बातों की जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ युवक शराब के नशे में अपने ही घर में जमकर हंगामा कर रहा है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए राजारानी तालाब निवासी मंटू बिंद और दरियापुर निवासी दीपक कुमार को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.