Munger News: व्हाट्सएप कॉल से रंगदारी मांगने वाले दो शातिर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
मुंगेर, नवम्बर 23 -- Munger News: मुंगेर, निज संवाददाता। बरियारपुर थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकानदारों से व्हाट्सएप कॉल के जरिए पांच-पांच लाख रुपये रंगदारी मांगने वाले दो अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ है कि एक आरोपी के कहने पर दूसरे ने अपने मोबाइल नंबर से दुकानदारों को फोन कर डराया-धमकाया था। मिली जानकारी के अनुसार, ब्रह्मस्थान निवासी जामुन साह के पुत्र संतोष कुमार से 13 नवंबर को पांच लाख रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। इसके बाद, 19 नवंबर को गणेशपुर मुसहरी निवासी कन्हैया कुमार साह से भी इतनी ही रकम की मांग की गई। दोनों पीड़ितों द्वारा थाने में सूचना दिए जाने के बाद स्थानीय व्यवसायियों में दहशत का माहौल बन गया था। संतोष कुमार से पहली बार रंगदारी मांगने के बाद 19 नवंबर को दोबा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.