मुंगेर, अक्टूबर 22 -- Munger News: मुंगेर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आस्था का सैलाब, भक्ति का उल्लास, जयकारों की गूंज और मां की विदाई का भावुक पल। कुछ ऐसा ही नजारा गुरुवार को मुंगेर शहर में देखने को मिला। मां दुर्गा की प्रतिमाओं के विसर्जन को लेकर पूरा शहर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। सड़कों पर श्रद्धालुओं का हुजूम उमड़ पड़ा और मां के जयकारों से गूंजते रहे। 32 कहारों के कंधों पर सवार बड़ी दुर्गा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा में आस्था का ऐसा समंदर उमड़ा कि हर ओर भक्तों की भीड़ नजर आई। मां को कंधा देने और उनके दर्शन करने के लिए श्रद्धालु बेताब दिखे। डंके की थाप पर गूंजते जयकारे, हाथ जोड़े श्रद्धालु और मां के प्रति अटूट विश्वास का भाव शोभायात्रा को अद्भुत बना रहा था। वहीं, अखाड़ों में शामिल युवाओं ने पारंपरिक हथियारों से अपने कला-कौशल और शौर्य का ...