मुंगेर, जुलाई 14 -- Munger News: जमालपुर, निज प्रतिनिधि।आगामी 31 जुलाई से शुरू होने वाले विश्व श्रावणी मेला में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए रेलवे ने दानापुर और साहिबगंज के बीच विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। पूर्व रेलवे मालदा मंडल डीआरएम मनीष कुमार गुप्ता ने बताया कि इस स्पेशल ट्रेन के परिचालन से सुल्तानगंज एवं देवघर जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को यात्रा में बड़ी सुविधा मिलेगी और नियमित ट्रेनों पर अतिरिक्त दबाव भी कम होगा। उन्होंने बताया कि ट्रेन संख्या 03236/03235 दानापुर-साहिबगंज-दानापुर श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन प्रत्येक रविवार 2 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक कुल पांच फेरों में किया जाएगा। यह स्पेशल ट्रेन दानापुर-साहिबगंज इंटरसिटी एक्सप्रेस (13236/13235) के निर्धारित मार्ग, समय-सारिणी और ठहराव के अनुसार चलेगी। वह...